Chankya Niti

Chanakya Niti : ऐसी स्त्रियों से हमेशा बनाए रहें दूरी,वरना झेलना पड़ सकता है अपमान

चाणक्य के अनुसार दुष्ट स्वभाव वाली स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर आपका अपमान करने के साथ-साथ आपको नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकिचाती।

Chanakya Niti : चाणक्य ने नीतिशास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। चाणक्य के इन सिद्धांतों का पालन करके आप जीवन में बिन बुलाए समस्याओं से बच सकते हैं और एक खुशहाल और सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं।

चाणक्य ने नीति शास्त्र में स्त्रियों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें कही हैं।नीतिशास्त्र में कुछ ऐसी स्त्रियों के बारे में बताया गया है जिनसे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं और अपमान का सामना करना पड़ सकता है। जानिए किन स्त्रियों से आपको हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

ऐसी स्त्रियों से हमेशा बनाए रहें दूरी,वरना झेलना पड़ सकता है अपमान

दुष्ट स्वभाव वाली स्त्रियों से
चाणक्य के अनुसार दुष्ट स्वभाव वाली स्त्री से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री अपने स्वार्थ के लिए समय आने पर आपका अपमान करने के साथ-साथ आपको नुकसान पहुंचाने से भी नहीं हिचकिचाती। ऐसी स्त्री आपको बर्बाद कर सकती है।इसलिए ऐसी स्त्री के साथ कभी न रहें। अन्यथा आपको शारीरिक हानि के साथ-साथ मान-सम्मान की भी हानि होती है।

चरित्रहीन स्त्री से 
जिस स्त्री के एक से अधिक पुरुषों के साथ संबंध हों या जिसे समाज में वेश्या माना जाता हो, उससे हमेशा दूर रहना ही बेहतर है। ऐसी स्त्री के घर का खाना खाना भी पाप की श्रेणी में आता है। जो स्त्री धूम्रपान, शराब पीती हो तथा बुरे कार्यों में लिप्त हो उससे दूर रहना चाहिए। ऐसी स्त्री के कारण आपको समाज में बदनामी का सामना करना पड़ता है। साथ ही आप बड़ी मुसीबत में भी फंस सकते हैं।

बदचलन स्त्री से 
चाणक्य के अनुसार जो स्त्री अनुशासनहीन हो उससे हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। शरीर की सुंदरता अस्थायी होती है लेकिन मन की सुंदरता जीवन भर बनी रहती है।इसलिए अगर कोई स्त्री शारीरिक रूप से सुंदर नहीं है लेकिन वह विनम्र और संस्कारी है तो ऐसी स्त्री के साथ संबंध बनाने पर मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा सम्मान मिलता है, लेकिन बुरी स्त्री के साथ संबंध रखने पर आपको बदनामी का सामना करना पड़ता है।

स्वार्थी और लालची स्त्री से 
जो स्त्री स्वार्थी हो और जिसका मन लालच से भरा हो, उससे दूर रहने में ही आपकी भलाई है। ऐसी स्त्री अपने लालच और स्वार्थ के कारण आपसे जुड़ती हैं और अपना मतलब पूरा होने के बाद आपको छोड़ देती हैं। यदि कोई मनुष्य ऐसी स्त्री से संबंध बनाता है तो वह उसे पतन की ओर ले जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button