Chanakya Niti:विवाह करने के लिए लड़की मे क्या क्या गुण होने चाहिए ताकि शादीशुदा जीवन रहे खुशहाल
चाणक्य नीति के अनुसार लड़कों को उसी लड़की से विवाह करना चाहिए जो गुणवान हो।एक लड़कों को सिर्फ शादी के लिए एक खूबसूरत लड़की के पीछे नहीं भागना चाहिए।

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में चाणक्य ने जीवन के कटु सत्य के बारे में विस्तार से बताया है। चाणक्य के विचार भले ही आपको कड़वे लगें लेकिन वो सच हैं। चाणक्य नीति की बातें जीवन की हर कसौटी पर लागू होती हैं।
चाणक्य नीति में चाणक्य पत्नी, मित्र, पिता जैसे कई रिश्तों के बारे में बात करते हैं। चाणक्य नीति में चाणक्य ने इस बात का भी जिक्र किया है कि किस प्रकार की लड़की से विवाह करना चाहिए। पत्नी कैसी होनी चाहिए।
विवाह करने के लिए लड़की मे ये गुण होने चाहिए तभी शादीशुदा जीवन रहेगा खुशहाल
गुणी लड़की
चाणक्य नीति के अनुसार लड़कों को उसी लड़की से विवाह करना चाहिए जो गुणवान हो।एक लड़कों को सिर्फ शादी के लिए एक खूबसूरत लड़की के पीछे नहीं भागना चाहिए।यदि कोई लड़की सुंदर है और गुणी नहीं है तो वह मुसीबत के समय आपका साथ छोड़ देगी और आप अकेले रह जाएंगे। एक पतिव्रता स्त्री कठिन समय में भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ती।
प्रतिष्ठित लड़की
चाणक्य नीति के अनुसार लड़कों को विवाह के लिए एक प्रतिष्ठित लड़की का चयन करना चाहिए।जो लड़की मर्यादा में रहती है वह अपने पति की मर्यादा बनाए रखती है। एक प्रतिष्ठित लड़की अपने पति का सिर कभी शर्म से नहीं झुकता देती है।
लड़की की सहमति के बिना विवाह न करें
चाणक्य के अनुसार, आपको उस लड़की से विवाह करना चाहिए जो आपसे विवाह करने के लिए राजी हो। ऐसी लड़की अपने पति को खुश रखती है और उन्हें सम्मान देती है। यदि आप उसकी सहमति के बिना उससे विवाह करते हैं, तो वह आपका जीवन नरक के समान बना देती है।
धर्म में आस्था रखने वाली लड़की
चाणक्य ने कहा है कि लड़कों को ऐसी लड़की से विवाह करना चाहिए जो धार्मिक रीति-रिवाजों में आस्था रखती हो।यदि कोई लड़की धार्मिक नहीं है, तो आने वाली पीढ़ियों में इसकी कमी हो सकती है।इसलिए लड़कों को धार्मिक कर्तव्यों वाली लड़की से विवाह करना चाहिए।
गुस्से पर काबू रखने वाली लड़की
चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई लड़की अपने गुस्से पर काबू पाना जानती है तो वह विवाह के योग्य है। क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जो लड़की हमेशा गुस्से में रहती है वह अपने परिवार को कभी खुश नहीं रख सकती।




































