Cold Wave Alert:हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में अगले 5 दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी
अगले पांच दिनों तक हरियाणा,चंडीगढ़,पंजाब,राजस्थान, दिल्ली,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है।

Cold Wave Alert :जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में मौसम शुष्क है,जबकि मैदानी इलाकों में लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि उत्तर भारतीय राज्यों में ठंड का मौसम जारी रहेगा।
हरियाणा,पंजाब,राजस्थान में ठंड का अलर्ट जारी है।आज सड़कों पर दृश्यता अन्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा है।आज मौसम विभाग ने हरियाणा में शीत लहर, कोल्ड डे और कुछ जगहों पर कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।
अगले पांच दिनों तक हरियाणा,चंडीगढ़,पंजाब,राजस्थान, दिल्ली,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने का अनुमान है।अगले तीन दिन भी लोगों के लिए काफी दिक्कतों से भरे रहने वाले हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि शीत लहर 3 दिनों तक चलने वाली है,जिससे गंभीर ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।इस दौरान कंपकंपा देने वाली ठंड रहेगी।पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है।
हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,उत्तर प्रदेश,और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बेहद घने कोहरा छाने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल के पहाड़ी हिस्से,सिक्किम,बिहार,ओडिशा,असम और मेघालय,नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने का उम्मीद है।
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तराखंड,मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सीवियर कोल्ड डे का अलर्ट जारी है।