Weather

Haryana Weather Today:आज हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी,

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है।रात से घने कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे।कल सुबह कोहरा छाया रहा।हिसार में दोपहर को धूप खिली रही।लेकिन शीतलहर से ठंड से राहत नहीं मिली।

यह भी पढे :Cold Wave Alert:हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में अगले 5 दिनों तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानियों ने पहले ही घने कोहरे की आशंका जताई थी।कल सुबह घने कोहरे के कारण लोग लंबी दूरी की यात्रा करने से बच रहे हैं।कोहरे के कारण ट्रेनें और बसें देरी से चल रही हैं।हिसार में शीतलहर जारी है।कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।

कल न्यूनतम तापमान सिरसा राज्य में सबसे कम रहा।बाकी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होने लगा है।मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Today

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में 25 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है।हल्की उत्तर और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएँ हल्की गति से चलने के साथ राज्य में ठंडे दिन जारी रहने की उम्मीद है।

हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।हरियाणा के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जिनमें अंबाला,कुरूक्षेत्र,कैथल,करनाल,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,झज्जर,गुरुग्राम,मेवात,पलवल,फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं।

हिसार,जींद,भिवानी और चरखी दादरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।फतेहाबाद,सिरसा,यमुनानगर और पंचकुला में येलो अलर्ट जारी है।Haryana Weather Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button