Weather

Heat Wave Alert Rajasthan : राजस्थान मे गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,राजस्थान में अधिकतम तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुचा

राजस्थान का तापमान देश में रिकॉर्ड बना रहा है।16 मई को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 46.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Heat Wave Alert Rajasthan : राजस्थान का तापमान देश में रिकॉर्ड बना रहा है।16 मई को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 46.03 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान जालोर,चूरू,जैसलमेर, पिलानी में भी तापमान 45 डिग्री को पार कर गया। करौली,फ़तेहपुर,संगरिया,धौलपुर,जोधपुर,कोटा और जयपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान जहां 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच है,वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

राजस्थान में गर्मी और लू से आमजन बेहाल है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : आज से अगले तीन दिनों तक पूरे हरियाणा में लू चलने का अलर्ट जारी,जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है।लू के अलर्ट के बीच अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा।

यह भी पढे : Weather Update : आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ देने वाला है दस्तक,जम्मू-कश्मीर,लद्दाख,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

पश्चिमी राजस्थान पर एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हवा उल्टी दिशा में घूमेगी और वायुमंडल की दो परतों के बीच हवा की गति कम हो जाएगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढे :Latest Monsoon Update 2024 : चिलचिलाती गर्मी से छुटकारा दिलाने तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है मानसून,जानिए कब तक होगी मानसून से पहली बारिश

राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में आज और कल अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।जयपुर, भरतपुर और कोटा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।

यह भी पढे :Monsoon Update Live : मॉनसून से होने वाली है झमाझम बारिश,जानिए आपके शहर मे कब होगी मॉनसून से बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आईएमडी ने राजस्थान के पांच जिलों में 21 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।राजस्थान के गंगानगर,चूरू, बीकानेर,बाड़मेर,सवाई माधोपुर,करौली,धौलपुर और भरतपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है,जबकि जैसलमेर और जोधपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button