Weather

Monsoon Update Live : मॉनसून से होने वाली है झमाझम बारिश,जानिए आपके शहर मे कब होगी मॉनसून से बारिश

इस बार मानसून भारत में थोड़ा पहले प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि साल 2024 का मॉनसून मई में केरल में दस्तक दे सकता है।केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून को आता है।

Monsoon Update Live : इस बार मानसून भारत में थोड़ा पहले प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि साल 2024 का मॉनसून मई में केरल में दस्तक दे सकता है।केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून को आता है।

यह भी पढे :Weather Update Today: देश में मौसम ने एक बार फिर ली करवट,भीषण गर्मी के बीच सुहावना हुआ मौसम

केरल में मानसून की बारिश इस बार एक दिन पहले शुरू हो सकती है। आईएमडी ने यह भी कहा है कि उसके पूर्वानुमान में 4 दिनों का अंतर हो सकता है, यानी 27 मई से 1 जून के बीच कभी भी मानसून की बारिश केरल पहुंच सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून जून को आता है 3 दिन पहले मॉनसून अंडमान सागर में प्रवेश कर रहा है।मानसून भी इसी गति से आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढे :Monsoon Update Haryana : 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे दस्तक देने वाला है मानसून

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि मानसून आमतौर पर 1 जून को दस्तक देता है और 15 जुलाई तक पूरे देश मे फैल जाता है। फिलहाल,मानसून की गति सामान्य से तेज है क्योंकि मानसून 19 मई को बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ने और अंडमान और निकोबार पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, देश में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना सक्रिय हो रहा है,जो अच्छे मानसून के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक चलने वाले मानसून के मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

यह भी पढे :Monsoon Update India 2024 : भारत की ओर तेजी से आ रहा है मॉनसून,19 मई को होगी मॉनसून से पहली बारिश

5 जून तक दक्षिण भारत और उत्तर पूर्व के अधिकांश हिस्सों में मानसून से बारिश होने लगती है।10 जून तक मानसून से कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु मे बारिश होती है।

यह भी पढे :Monsoon Update In India : भारत में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,तय समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

15 जून तक पूरे दक्षिण भारत, पूर्वी तटीय इलाकों, उत्तर पूर्व में मानसूनी बारिश होने लगती है। 20 जून तक हरियाणा,राजस्थान,पंजाब, मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,और गुजरात को छोड़कर बाकी पूरे भारत को मानसून से बारिश होने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button