Weather

Monsoon Update Haryana : 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे दस्तक देने वाला है मानसून

मॉनसून 25 जून तक हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर और 30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंच जाएगा। आगे चलकर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाएगा।

Monsoon Update Haryana : भारत में इस समय जोरदार गर्मी पड़ रही है, लेकिन इस बार मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तय समय से पहले अंडमान निकोबार में दस्तक देने वाला है।आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 19 मई को अंडमान और निकोबार पहुंचने की उम्मीद है।

इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा। अंडमान और निकोबार में मानसून हर साल 22 मई तक पहुचता है, लेकिन इस साल यह तीन दिन पहले आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना की स्थिति लगातार सक्रिय हो रही है, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

यह भी पढे :Monsoon Update India 2024 : भारत की ओर तेजी से आ रहा है मॉनसून,19 मई को होगी मॉनसून से पहली बारिश

यही कारण है कि भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। ला नीना की स्थिति भी इस साल अच्छे मानसून के पक्ष में हैं, जो मानसून के लिए अच्छा संकेत हैं।

भारत में इस साल मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। IMD ने भी इस महीने की शुरुआत में इस महीने में सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी जताई थी।

यह भी पढे :Monsoon Update In India : भारत में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,तय समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

अगले दो दिनों तक दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में आंधी और बारिश जारी रहने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुचने की उम्मीद है इसके बाद मानसून 1 जून तक केरल पहुंचेगी।

मानसून के बंगाल की खाड़ी से भारत की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो गई हैं, इसलिए उम्मीद है कि मानसून 19 मई तक भारतीय सीमा में प्रवेश कर जाएगा। जहां तक ​​मानसून के आगमन की सामान्य तारीख की बात है तो यह 10 जून तक महाराष्ट्र पहुंचता है।

यह भी पढे :Pre-Monsoon Update : 9 मई को देखने को मिलेगी पहली प्री-मॉनसून की बारिश,हरियाणा,राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून से होगी बारिश

इसके बाद यह 15 जून को गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की ओर बढ़ता है। 20 जून को यह गुजरात के अंदरूनी हिस्सों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से टकराएगा।

मौसम विभाग ने अभी तक इन राज्यों में मानसून के आगमन की कोई तारीख घोषित नहीं की है। मौसम विभाग लगातार मानसून गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढे : Haryana Punjab Ka Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा और पंजाब में आज रात को बदलने वाला है मौसम,आज रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद

मॉनसून 25 जून तक हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर और 30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंच जाएगा। आगे चलकर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button