Weather

Weather Update Today: देश में मौसम ने एक बार फिर ली करवट,भीषण गर्मी के बीच सुहावना हुआ मौसम

देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहावना हो गया है।

Weather Update Today: देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहावना हो गया है।भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है और कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है।देश के उत्तरी राज्यों समेत कई जगहों पर बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया था। अब चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम कार्यालय के अनुसार,रविवार को कई उत्तरी राज्यों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।आईएमडी ने उत्तरी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई,जिससे तापमान मे गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश के आसार हैं। तेलंगाना,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक,केरल,अरुणाचल प्रदेश,असम,मेघालय,नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

यह भी पढे :Monsoon Update Haryana : 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे दस्तक देने वाला है मानसून

पश्चिम बंगाल,सिक्किम,रायलसीमा,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक,केरल और माहे में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा,पूर्वी मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश,तेलंगाना,तमिलनाडु,पुडुचेरी,कराईकल,उत्तर आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढे :Monsoon Update In India : भारत में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,तय समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार,झारखंड,बिहार,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली,पंजाब,हिमाचल प्रदेश,राजस्थान,पश्चिम मध्य प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,गुजरात,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button