Haryana News : हरियाणा में किसानों की हुई चांदी, बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल को लेकर मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात
केंद्र सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं के यूनिफॉर्म स्पेसिफिकेशन्स (क्वालिटी स्टैंडर्ड्स) में खास छूट देने का फैसला किया है ।

Haryana News : हरियाणा सरकार के कहने पर केंद्र सरकार ने बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल को लेकर हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत दी है ।
Haryana News : हरियाणा में किसानों की हुई चांदी, बेमौसम बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल को लेकर मोदी सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात
केंद्र सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्ट्री के तहत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए गेहूं के यूनिफॉर्म स्पेसिफिकेशन्स (क्वालिटी स्टैंडर्ड्स) में खास छूट देने का फैसला किया है ।
हरियाणा सरकार ने 4 अप्रैल को एक लेटर भेजकर केंद्र सरकार से स्टैंडर्ड में ढील देने की रिक्वेस्ट की थी, जिसमें कहा गया था कि हरियाणा के सभी जिलों में बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की क्वालिटी पर असर पड़ा है । इस कदम का मकसद किसानों को नुकसान से बचाना और ज़बरदस्ती सस्ते दामों पर बेचने (डिस्ट्रेस सेल) को रोकना है ।
सोमवार को चंडीगढ़ में BJP लेजिस्लेचर पार्टी की मीटिंग में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र से MLA को स्टैंडर्ड में छूट मिलने की संभावना जताई थी । केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि स्टोरेज के दौरान इन ढीले स्टैंडर्ड के तहत खरीदे गए गेहूं की क्वालिटी में किसी भी तरह की गिरावट के लिए राज्य सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होगी । साथ ही, इससे जुड़े फाइनेंशियल और ऑपरेशनल असर का खामियाजा भी राज्य को उठाना होगा ।
इस स्टैंडर्ड में छूट मिली Haryana News
पूरे हरियाणा में गेहूं में लस्टर लैस (चमक की कमी) की लिमिट 70 परसेंट तक बढ़ा दी गई ।
सिकुड़े और टूटे दानों की लिमिट 6 से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दी गई ।
कुल खराब और थोड़ा खराब दानों को मिलाकर ज़्यादा से ज़्यादा 6 परसेंट तक ही स्वीकार किया जाएगा ।
छूटे हुए स्टैंडर्ड के तहत खरीदे गए गेहूं को अलग से स्टोर किया जाएगा और उसका हिसाब रखा जाएगा ।