Weather

Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में दस्तक देने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में होने वाली है बारिश

उत्तर भारत में कई दिनों से चले आ रहे बारिश का दौर समाप्त हो चुका था। मगर मौसम में अब बदलाव फिर से देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में कल से कमजोर पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला फिर से शुरू होने वाली है।

Aaj Raat Ka Mausam : उत्तर भारत में तेज गर्मी के बीच फिर से आ रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ, कल से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेगी

Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में दस्तक देने वाला है एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में होने वाली है बारिश

उत्तर भारत में कई दिनों से चले आ रहे बारिश का दौर समाप्त हो चुका था। मगर मौसम में अब बदलाव फिर से देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में कल से कमजोर पश्चिमी विक्षोभों की श्रृंखला फिर से शुरू होने वाली है।

अभी के अनुसार अगले 10/15 दिनों के दौरान कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जिनके कारण पहाड़ों पर अच्छा खासा प्रभाव रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सीमित असर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां कहीं-कहीं ही होंगी ।

वर्तमान स्थिति के अनुसार अब धीरे-धीरे मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़नी शुरू हो चुकी है । पिछले 24 घंटे में मध्य भारत और उत्तर भारत में तापमान में तेजी देखने को मिली, जिसके कारण महाराष्ट्र का अकोला बीते 24 घंटे में भारत के साथ-साथ विश्व में सबसे गर्म शहर रहा । आज और आगे आने वाले दिनों में तापमान में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी ।

Related Articles

Aaj Raat Ka Mausam

अगले 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के इलाकों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, मगर 20 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा, खासकर मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के इलाकों में ।

लेकिन बढ़ते गर्मी के दौर के बीच में पहले दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं, जिनका असर 16-17 और फिर 18-19 अप्रैल के दौरान देखने को मिलेगा ।

इन दोनों पश्चिमी विक्षोभों के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगह तेज बौछारें और ओलावृष्टि भी संभव है।

जबकि मैदानी इलाकों सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बादलवाही के बीच गरज-चमक और आंधी के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी ।

वहीं दक्षिण राजस्थान, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल और मध्य प्रदेश के इलाकों में इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण किसी भी तरह का असर नहीं होगा, लेकिन दिन में हल्की आंशिक बदलवाही जरूर देखी जा सकती है । मगर किसी बड़े मौसमी बदलाव या बारिश की संभावना इन इलाकों में नहीं है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी इन इलाकों में देखी जाएगी ।

यह भी पढे : Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत उत्तर भारत में अचानक एक बार फिर U टर्न लेने लगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर भयकर बरसात होने की संभावना

कल का मौसम पूर्वानुमान:

कल आ रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, तो कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जबकि जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और डोडा जिलों में मौसम लगभग साफ ही रहेगा । इन जिलों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है ।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां होंगी, जबकि दक्षिणी कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और ऊना जिले में मौसम लगभग साफ, आंशिक बदलवाही वाला रहेगा। शाम को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है ।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में दोपहर बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, कहीं-कहीं तेज बौछारें भी गिर सकती हैं । Aaj Raat Ka Mausam

जबकि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में मौसम लगभग साफ और आंशिक बादलवाही वाला बना रहेगा । बारिश की संभावना इन इलाकों में नहीं है, मगर शाम के समय ऊपरी पहाड़ी भागों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जरूर रहेगी ।

पंजाब में कल लगभग पूरा दिन मौसम साफ और आंशिक बदलवाही वाला बना रहेगा, लेकिन दोपहर बाद पटियाला, संगरूर, फाजिल्का, मोगा, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब और भटिंडा जिलों में हल्के बादलों का निर्माण होगा, जिसके कारण देर शाम से लेकर रात के घंटों के बीच में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी । शेष पंजाब के पूर्वी इलाकों में बारिश की खास संभावना नहीं है, लेकिन हल्की बादलवाही जरूर देखने को मिलेगी । Aaj Raat Ka Mausam

हरियाणा में भी कल दिन भर मौसम साफ ही बना रहेगा । दोपहर बाद हरियाणा के दक्षिण-पश्चिमी और उत्तरी जिलों में हल्के बादलों का निर्माण शुरू हो जाएगा, जिसके कारण देर शाम से लेकर रात के घंटों के बीच कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में बारिश होने की संभावना है ।

शेष हरियाणा के पूर्वी जिलों और दिल्ली NCR में मौसम लगभग साफ और गर्म ही बना रहेगा । आंशिक बदलवाही जरूर दिख सकती है, मगर बारिश की संभावना नहीं है ।

राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर और राजसमंद जिलों में कल दोपहर बाद हल्के बादलों का निर्माण देखने को मिलेगा, जिसके कारण देर शाम से लेकर रात के घंटों के बीच इन इलाकों में बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। Aaj Raat Ka Mausam

शेष राजस्थान में मौसम काफी गर्म और साफ बना रहेगा। दिन में हल्की आंशिक बदलवाही हो सकती है, मगर बारिश की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में कल लगभग पूरे दिन मौसम साफ रहेगा । बुंदेलखंड, पूर्वांचल और अवध के इलाकों में तेज गर्मी का प्रभाव बना रहेगा । बारिश की संभावना किसी भी जिले में नहीं है ।

Aaj Raat Ka Mausam

मध्य प्रदेश में भी मौसम लगभग साफ और काफी गर्म रहेगा । बारिश की संभावना किसी भी जिले में नहीं है । Aaj Raat Ka Mausam

आगे का मौसम पूर्वानुमान:

इस पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दिन भी पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में दिखेगा, जिसके कारण इन इलाकों में 17 अप्रैल को भी दिन में बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है । दोपहर बाद पंजाब, दक्षिण हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली NCR और साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना रहेगी ।

यह भी पढे : Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए Good News, सैनी सरकार ने हरियाणा वासियों को दिया एक बड़ा तोहफा,

दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश और शेष उत्तर प्रदेश के अवध और पूर्वांचल में मौसम साफ और गर्म ही बना रहेगा । बारिश की संभावना इन इलाकों में नहीं है । Aaj Raat Ka Mausam

18 और 19 अप्रैल को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर काफी अच्छा रहेगा, जिससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश होगी, जबकि पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना फिर से बनेगी। Aaj Raat Ka Mausam

Aaj Raat Ka Mausam

20 अप्रैल से उत्तर भारत में मौसम साफ हो जाएगा और कुछ दिन के गैप के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ 22 या 23 अप्रैल के दौरान फिर से आएगा, लेकिन उससे पहले उत्तर भारत में काफी तेज गर्मी की शुरुआत हो जाएगी । 20 अप्रैल से मध्य भारत के इलाकों सहित दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के इलाकों में तापमान तेजी से ऊपर बढ़ेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button