Haryana News : हरियाणा में ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए Good News, ड्यूटी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद
हरियाणा में ड्यूटी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी । सीएम से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लागू कर दिया गया है ।

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है । हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा फैसला लिया है । हरियाणा में ड्यूटी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के परिवारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी । सीएम से मंजूरी मिलने के बाद यह फैसला लागू कर दिया गया है ।
Haryana News : हरियाणा में ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए Good News, ड्यूटी के दौरान हादसों में जान गंवाने वाले ग्रुप C और D कैटेगरी के कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगी 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद
सरकार के फैसले के तहत, मृतक कर्मचारी के आश्रितों को मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना सुरक्षा योजना के तहत 10 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपये दिए जाएंगे । इस तरह कुल 30 लाख रुपये दिए जाएंगे । हरियाणा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि यह रकम जल्द से जल्द मृतक कर्मचारी के आश्रितों के बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाए ।
यह भी पढे : Jhajjar News : झज्जर वासियों के लिए Good News, झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए लगी बिजली अदालत
मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को सभी कानूनी फॉर्मैलिटी पूरी करने और बिना देर किए पेमेंट पक्का करने के निर्देश दिए गए हैं । यह फैसला खासकर उन कर्मचारियों के लिए राहत की बात है जो खतरनाक हालात में काम करते हुए एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं । जानकारी के अनुसार, इन कर्मचारियों के परिवारों को अब 30 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद दी जाएगी ।




































