Weather

Monsoon Update In India : भारत में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,तय समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल 31 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है।

Monsoon Update In India : आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल 31 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कल कहा,यह मानसून जल्दी नहीं आ रही है। यह सामान्य तारीख के लगभग है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत करीब 1 जून को होती है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 150 वर्षों में केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख में व्यापक रूप से भिन्नता रही है, केरल में सबसे पहले मानसून ने 11 मई, 1918 को और सबसे देरी से 18 जून, 1972 को दस्तक दी थी।Monsoon Update In India

आंकड़ों के मुताबिक, केरल में पिछले साल 8 जून, 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून और 2022 मे 1 जून मानसून ने दस्तक दी थी।

IMD ने जून से सितंबर तक होने वाली दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

जून और जुलाई को कृषि के लिए सबसे जरूरी मानसून महीने माने जाते है क्योंकि इस दौरान किसान अधिकांश खरीफ फसलो की बुआई करते है ।Monsoon Update In India

देश में इस समय चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है, लेकिन मानसून इस बार अच्छी खबर लेकर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है।Monsoon Update In India

दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले अंडमान-निकोबार में दस्तक देने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 19 मई को अंडमान और निकोबार पहुंचने की उम्मीद है।

इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा। अंडमान और निकोबार में मानसून हर साल 22 मई को दस्तक देता है, लेकिन इस साल यह तीन दिन पहले दस्तक देने वाला है।Monsoon Update In India

यह भी पढे :Haryana Ka Mausam : हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका,आसमान में आंशिक रूप से बादल डालेंगे डेरा

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना की स्थिति सक्रिय हो रही है, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल मानी जा रही है।यही कारण है कि भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। जो मानसून के लिए सकारात्मक संकेत हैं।Monsoon Update In India

यह भी पढे :Western Disturbance Haryana : हरियाणा के कई हिस्सों में कल से तूफान,बारिश और बिजली गिरने की संभावना,मौसम विभाग मे जारी किया अलर्ट

भारत में इस साल मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है। आईएमडी ने भी इस महीने की शुरुआत में मई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है।Monsoon Update In India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button