Weather

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका,आसमान में आंशिक रूप से बादल डालेंगे डेरा

मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।हरियाणा में 16 से 18 मई के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाला है।

Haryana Ka Mausam : मौसम विभाग ने कल हरियाणा में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।हरियाणा के छह जिलों में बारिश होने की आशंका है।

पंचकुला,अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल,करनाल और यमुनानगर मे अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।बादल छाए रहने से दिन का तापमान थोड़ा कम हो गया है।

मौसम विभाग ने कल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। हरियाणा में 16 से 18 मई के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाला है।

यह भी पढे :Haryana Rainfall Alert : हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होने वाली है बारिश

अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और दो या तीन अन्य जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। आज कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जिससे तापमान मे गिरावट आएगी ।

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है, बारिश होने से तापमान में गिरावट हो रही है। भारत के अधिकांश हिस्सों में बादलों ने डेरा जमा लिया है, जिससे जगह-जगह बारिश हो रही है।

यह भी पढे: Western Disturbance Haryana : हरियाणा के कई हिस्सों में कल से तूफान,बारिश और बिजली गिरने की संभावना,मौसम विभाग मे जारी किया अलर्ट

कल उत्तर भारत के सभी हिस्सों में बारिश होने से तापमान काफी नीचे गिर गया, जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। हरियाणा में बारिश के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई।

हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना रहने और आसमान में आंशिक रूप से बादलों का डेरा रहने की उम्मीद है।इसके साथ ही हरियाणा में बिजली की गरज के साथ तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button