Weather

Monsoon Update India 2024 : भारत की ओर तेजी से आ रहा है मॉनसून,19 मई को होगी मॉनसून से पहली बारिश

आईएमडी के मुताबिक,19 मई को मॉनसून के अंडमान-निकोबार पहुंचने की उम्मीद है।

Monsoon Update India 2024 : भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है।गर्मी का अंदाजा आप इसी चीज से लगा सकते हैं कि दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है,जिससे हर कोई परेशान हो रहा है।पहाड़ी हिस्सों में हल्की बर्फबारी ने अभी भी मौसम में ठंड बढ़ा रखी है।

भारत मे किसान अब मानसून की बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।आईएमडी के मुताबिक,मॉनसून को भारत में आने में चार से पांच दिन ओर लग सकते हैं, जिसके बाद भारत मे बारिश का दोर शुरू हो जाएगी।

मानसून दिल्ली में 20 जून तक पहुंच सकती है। मानसून से पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई हिस्सों में बिजली कड़कने और तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर 1 जून को केरल से भारत में प्रवेश करती है। इस बार मॉनसून 31 मई तक भारत में प्रवेश कर सकती है।

यह भी पढे :Monsoon Update In India : भारत में मॉनसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,तय समय से पहले भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून

जब मानसून उत्तर की ओर बढ़ेगा तो लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक,19 मई को मॉनसून के अंडमान-निकोबार पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढे :Haryana Weather : हरियाणा मे आज रात को सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ,होने वाली है रिमझिम बारिश

20 से 22 मई के आसपास मॉनसून अंडमान-निकोबार क्षेत्र में आता है। मानसून अंडमान-निकोबार आने के बाद भारत के बाकी राज्यों की ओर बढ़ेगा। देश ने कमजोर अल नीनो मौसम प्रणाली की चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विभाग ने 20 मई तक दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में आंधी, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button