Chanakya Niti: अगर इन गुणों वाली लड़की से हो जाए शादी, तो स्वर्ग बन जाता है घर
चाणक्य के अनुसार जो लड़की धर्म का पालन करती है वह अपने पति और परिवार के लिए भाग्यशाली होती है। ऐसी लड़की से शादी होने पर कभी कोई परेशानी नहीं आती है।

Chanakya Niti:कहते हैं कि अगर जीवनसाथी अच्छा और समझदार हो तो जीवन सुखी रहता है। चाणक्य ने लड़कियों के ऐसे गुणों का जिक्र किया है जो न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके पति और परिवार के लिए भी अच्छे होते हैं। ऐसी लड़कियों के पति भाग्यशाली होते हैं।
चाणक्य की नीति हमें सही और गलत की पहचान करना सिखाती है और एक सच्चे साथी को परखने की कला चाणक्य की नीति में मिलती है। एक सच्चा साथी आपका दोस्त या जीवनसाथी हो सकता है।
परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने वाली
ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य को अपनी इच्छाओं को कभी नहीं मारना चाहिए, लेकिन चाणक्य के अनुसार जो लड़किया अपने पति और परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखते हुए अपनी इच्छाओं को पूरा करती है, उसके ससुराल वाले भाग्यशाली होते हैं। ऐसी लड़किया न सिर्फ अपने पति की बल्कि पूरे ससुराल वालों की चहेती बन जाती हैं।
धर्म का पालन करने वाली
चाणक्य के अनुसार जो लड़की धर्म का पालन करती है वह अपने पति और परिवार के लिए भाग्यशाली होती है। ऐसी लड़की से शादी होने पर कभी कोई परेशानी नहीं आती है।
अच्छे संस्कार वाली
चाणक्य के अनुसार लड़की का सबसे महत्वपूर्ण गुण अच्छे संस्कार होना है। अनुशासन के साथ शिक्षित होना एक लड़की को आत्मविश्वास से भर देता है। ऐसी लड़किया सही गलत की पहचान करने में सक्षम होती हैं और मुश्किल समय में अपने परिवार का ख्याल रख सकती हैं।