Automobile

Best Electric Scooters: कम बजट में बेस्ट ऑप्शन हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं कमाल

Low Budget Electric Scooters: अगर आप कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो बाजार में आपके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आइये जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में.

Best Electric Scooters: बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। कम रखरखाव लागत के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओर रुख कर रहे हैं। भारतीय बाजार में कई कंपनियां बजट प्राइस रेंज में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर चुकी हैं।

इनके फीचर्स भी कमाल के हैं. इनमें से ज्यादातर मीडियम स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं। अगर आप भी कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इन बेहतरीन विकल्पों के बारे में जरूर जानना चाहिए। आप ओकिनावा, प्योर ईवी, ओकाया, लेक्ट्रिक्स और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं।

Hero Electric Optima
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 67,190 रुपये से 85,190 रुपये तक है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 140 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है। हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा 45 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इसे फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

 Okinawa Praise Pro
मालूम हो कि इलेक्ट्रिक स्कूटर ओकिनावा प्रीज़ प्रो भी बाजार में अच्छी बिक्री कर रहा है। ओकिनावा प्रीज़ प्रो की कीमत 99,645 रुपये एक्स-शोरूम है। सिंगल चार्ज में ओकिनावा प्रीज़ प्रो 88 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी अधिकतम गति 58 किमी प्रति घंटा है।

Okaya Faast F2B
इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya F2B की एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है। आपको 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya F2B एक बार चार्ज करने पर 85 किलोमीटर तक चल सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। इसे फुल चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है।

Lectrix EV LXS
इलेक्ट्रिक स्कूटर Lextrix EV LXS की एक्स-शोरूम कीमत 91,253 रुपये है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 89 किमी तक चलती है। Lextrix EV LXS की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है और इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे का समय लगता है।

PURE EV Epluto 7G
इलेक्ट्रिक स्कूटर Pure EV Epluto 7G की एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपये है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 90-120 किमी तक चल सकता है। इसकी अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा है। इसे फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button