Automobile

Best Selling Two-Wheeler: होंडा, टीवीएस, बजाज सबको पछाड़ कर, इस कंपनी ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन!

Best Selling Two-Wheeler Brands In October 2023: भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहन से यात्रा करता है, चाहे वह मोटरसाइकिल हो या स्कूटर। दोपहिया वाहन भारतीय यातायात व्यवस्था की रीढ़ हैं।

Best Selling Two-Wheeler: भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहन से यात्रा करता है, चाहे वह मोटरसाइकिल हो या स्कूटर। दोपहिया वाहन भारतीय यातायात व्यवस्था की रीढ़ हैं।

अब अगर देश में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी पर नजर डालें तो हीरो मोटोकॉर्प का नाम आता है। आइए आपको उन टॉप कंपनियों के बारे में बताते हैं जो सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन बेचती हैं।

हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर महीने में दोपहिया वाहनों की बिक्री का नेतृत्व करेगी इसकी 5,59,766 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अक्टूबर महीने में 4,42,825 यूनिट्स थीं। यानी आबकी बार इसकी बिक्री 26.4 फीसदी बढ़ी है. हीरो का निर्यात भी 28.9 प्रतिशत बढ़ा।

होंडा
होंडा दूसरे स्थान पर रही. अक्टूबर 2023 में इसकी 4,62,747 यूनिट्स बिकीं। पिछले महीने, जापानी दोपहिया वाहन निर्माता ने 8.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की, अक्टूबर में बिक्री 4,25,992 इकाई रही। होंडा का निर्यात 28.6 फीसदी बढ़ा.

टीवीएस
टीवीएस अक्टूबर में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रही इसकी 3,44,957 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो साल-दर-साल 25 फीसदी की बढ़ोतरी है। TVS ने पिछले साल अक्टूबर महीने (2022) में घरेलू बाजार में 2,75,934 यूनिट्स बेचीं। इसके निर्यात में 10.1 की वृद्धि हुई है।

बजाज
बजाज चौथे स्थान पर रही है. अक्टूबर 2023 में इसकी 2,74,911 यूनिट्स बिकीं, जबकि अक्टूबर में यह आंकड़ा 2,06,131 यूनिट्स था। दूसरे शब्दों में, वार्षिक आधार पर बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी है। बजाज ने 1,29,658 यूनिट्स का निर्यात भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button