Automobile

New Ford Endeavour: ऑटो सेक्टर मे गर्दा उड़ाने के लिए जल्द आ रही है Ford Endeavour, चेन्नई में ट्रकों पर लदी दिखी नई फोर्ड एंडेवर, जाने कब होगी दोबारा लॉन्च?

Ford In India: फिलहाल नई फोर्ड एंडेवर थाईलैंड में बेची जा रही है, वहां इसे एवरेस्ट नाम से बेचा जा रहा है। अब यह भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है।

New Ford Endeavour In India: अमेरिकी कार कंपनी फोर्ड की भारत में वापसी की चर्चाएं तेज हैं। इन चर्चाओं के पीछे कई कारण हैं, जैसे नई फोर्ड एंडेवर की पेटेंट जानकारी सामने आना, फोर्ड द्वारा अपने चेन्नई प्लांट (जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ) को बेचने का सौदा रद्द करना और अब नई फोर्ड एंडेवर को चेन्नई में देखा जाना।

एंडेवर भारत में फोर्ड के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक रहा है। डी-सेगमेंट की इस फुल साइज एसयूवी की एक अलग फैन फॉलोइंग है, लोग इसे आज भी पसंद करते हैं। भारतीय बाजार में यह टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर को कड़ी टक्कर देगी।

फिलहाल नई फोर्ड एंडेवर थाईलैंड में बेची जा रही है, वहां इसे एवरेस्ट नाम से बेचा जा रहा है। अब यह भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि नई फोर्ड एंडेवर की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीरें चेन्नई की हैं, जहां नई एंडेवर एक ट्रक में लदी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि नई एंडेवर को कंपनी के चेन्नई प्लांट में ले जाया गया है। टो ट्रक पर दिख रहे वाहन पर कोई छद्म आवरण नहीं था, फोर्ड एवरेस्ट ब्रांडिंग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

हालाँकि, अभी तक यह निश्चित नहीं है कि एंडेवर को भारत में बनाया जाएगा या पूरी तरह से तैयार कार के रूप में आयात किया जाएगा। अगर इसे आयात किया जाता है तो इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है, खासकर टॉप मॉडल जिसकी कीमत (ऑन-रोड) 60 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एंडेवर को भारत में दोबारा कब लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी अब तेजी से लॉन्च की ओर बढ़ना चाहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोर्ड इस नई एंडेवर को तमिलनाडु में अपने 350 एकड़ के प्लांट से निर्यात करने की भी योजना बना सकती है, जिसमें एक साल में 1.5 लाख कारें और 3.4 लाख इंजन बनाने की क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button