Morning Tips:सुबह उठ कर तुलसी को जल देने से खुल जाएंगा भाग्य
ऐसा माना जाता है कि तुलसी को जल चढ़ाने से दिन शुभ होता है और जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Morning Tips: हिंदू धर्म में सभी पौधों में तुलसी के पौधे को विशेष मान्यता दी जाती है। यहां के हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। कहा जाता है कि रोज सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और तुलसी को भी जल देना चाहिए।
तुलसी कई औषधीय और धार्मिक गुणों से भरपूर मानी जाती है।तुलसी को सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी प्रिय है क्योंकि इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसा माना जाता है कि तुलसी को जल चढ़ाने से दिन शुभ होता है और जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि सूर्योदय के समय सूर्य को जल चढ़ाने के बाद ही तुलसी को जल देने से लाभ मिलता है।
तुलसी में जल चढ़ाने से घर में सकारात्मकता आती है।
रोजाना तुलसी को जल चढ़ाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
घर और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
अगर आप रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएंगे तो आपका घर धन-धान्य से भर जाएगा।
तुलसी मे जल चढ़ाते समय उसमें चंदन लगाएं, इससे विष्णु प्रसन्न होंगे।
तुलसी जी की पूजा करते समय शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।