Automobile

Nexon EV धूल चटाने के लिए Mahindra ने खेला बड़ा दांव! Mahindra इस EV कार पर दे रही है ₹1.25 लाख का डिस्काउंट

Mahindra XUV400 EV Discount: कंपनी ने इस कार को इस साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था और अब सितंबर में कार पर बंपर ऑफर दे रही है। भारतीय ऑटो बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV से है

Mahindra XUV400 EV Discount: देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी XUV400 EV पर बंपर डिस्काउंट दे रही है।

कंपनी के डीलरशिप यह ऑफर दे रहे हैं। इस ऑफर के तहत कंपनी XUV400 पर सीधे 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। हालाँकि, यह ऑफर सितंबर तक वैध है।

कंपनी सितंबर के बाद यह ऑफर वापस ले सकती है। सितंबर महीने में इस कार पर आपको 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। हालाँकि, इसमें मुफ़्त एक्सेसरीज़ शामिल नहीं हैं।

कंपनी ने इस कार को इस साल जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया था और अब सितंबर में इस कार पर बंपर ऑफर दे रही है। भारतीय ऑटो बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला Tata Nexon EV और MG ZS EV से है।

महिंद्रा XUV400 पर डिस्काउंट
कंपनी इस कार पर 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ये छूट केवल नकद के रूप में उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी फ्री एक्सेसरीज जैसे अन्य फायदे नहीं दे रही है। यह ऑफर सितंबर के अंत तक वैध है। यह छूट सिर्फ उन्हीं वेरिएंट्स को मिल रही है जिनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) नहीं है।

XUV400 EV कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है
कंपनी ने इस कार को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने यह डिस्काउंट Tata Nexon EV की लॉन्चिंग से पहले पेश किया है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है और सिंगल चार्ज में 456 किमी की रेंज देती है।

XUV400 EV में पावर और सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने कार में 39.4 किलोवाट का बैटरी पैक दिया है। कार 310 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है, जिससे कार 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कार की टॉप स्पीड 160 किमी/घंटा है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह कार काफी शानदार है।

कंपनी ने सुरक्षा के लिए छह एयरबैग, डस्ट और वॉटरप्रूफ बैटरी पैक, प्रत्येक पहिये पर डिस्क ब्रेक, रियर व्यू कैमरा और अन्य महिंद्रा फीचर्स जोड़े हैं। हालाँकि, यह कार महिदन्रा XUV700 की तरह ADAS सुरक्षा सुविधाओं के साथ नहीं आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button