New Mahindra Bolero: अपने लाजवाब लुक से मार्केट मे तहलका मचाने की तैयारी में महिंद्रा बोलेरो, ब्रांडेड फीचर्स के साथ 26 Kmpl का दमदार माइलेज
जहां तक बोलेरो के माइलेज की बात है तो यह 26 Kmpl का माइलेज देती है।
New Mahindra Bolero: अगर हम बाजार में 7 सीटर कार की बात करें तो सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वह है महिंद्रा बोलेरो। गांव से लेकर शहर तक हर कोई इन्हें पसंद करता है।
लोगो को इसका लुक और फीचर्स काफी पसंद आते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि महिंद्रा जल्द ही बोलेरो का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है।
इसमें आपको नए फीचर्स के साथ नया अपडेटेड इंजन देखने को मिलेगा। इसके लुक और डिजाइन में भी अहम बदलाव होंगे। महिंद्रा इसे अपडेट कर सकती है। बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए बोलेरो का नया मॉडल लॉन्च कर सकती है।
लाजवाब लुक
इसके लुक की बात करें तो फ्रंट में नई ग्रिल के साथ नया बोनट, बंपर और नए एलईडी हेडलैंप मिल सकते हैं। साथ ही इसमें महिंद्रा का नया लोगो भी देखने को मिल सकता है। इसे नीचे की तरफ फॉग लैंप से लैस किया जा सकता है। इससे इसका लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी हो सकता है।
दमदार फीचर्स
आपको कीलेस एंट्री, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, औक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-सक्षम म्यूजिक सिस्टम, रिमोट फ्यूल लिड ओपनर, मैनुअल एसी और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
शक्तिशाली इंजन
इसमें इंजन आपको 1.5-लीटरMhawk डीजल मिल सकता है। इंजन 75 BHP की पावर और 210 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन में आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा।
माइलेज
जहां तक बोलेरो के माइलेज की बात है तो यह 26 Kmpl का माइलेज देती है।
कीमत
कंपनी इस 7 सीटर एसयूवी को 3 वेरिएंट में पेश करती है। बेस वेरिएंट की कीमत 9.78 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की आपको एक्स-शोरूम कीमत 10.79 लाख रुपये मिलेगी।