Automobile

Redmi ने लॉन्च किए 2 नए धांसू स्मार्टफोन, 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi K70, Redmi K70 Pro Launched: Xiaomi ने Redmi K70 Pro को भारतीय मुद्रा के हिसाब से 3299 युआन यानी 39,435 रुपये में लॉन्च किया है। Redmi K70 की कीमत 2499 युआन में 29,865 रुपये है।

Redmi K70, Redmi K70 Pro Launched: Xiaomi ने अपनी K सीरीज में दो नए स्मार्टफोन जोड़े हैं, कंपनी ने चीन में आयोजित एक इवेंट में Redmi K70 और Redmi K70 Pro फोन लॉन्च किए हैं। इन दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन चिपसेट हैं।

जहां Xiaomi ने Redmi K70 Pro को भारतीय मुद्रा के हिसाब से 3299 युआन यानी 39,435 रुपये में लॉन्च किया है। Redmi K70 की कीमत 2499 युआन में 29,865 रुपये है। दोनों फोन 1 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। Xiaomi ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि दोनों फोन भारत में कब लॉन्च होंगे।

Redmi K70, K70 Pro स्पेसिफिकेशन
Redmi K70 और Redmi K70 Pro फोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440×3200 पिक्सल है और Redmi K70 Pro फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित हैं।

Redmi K70 Xiaomi के स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित है। दोनों फोन Xiaomi हाइपरओएस पर चलेंगे और सेल्फी के लिए इनमें 16MP का कैमरा होगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Xiaomi ने Redmi K70 Pro को 24GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज और 16GB रैम और 1TB स्टोरेज विकल्प में लॉन्च किया है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस है।

Redmi K70 में 50MP सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो शूटर है। ये दोनों फोन 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जर के साथ आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button