Automobile

Upcoming Bikes: भारतीय मार्केट मे धूम मचाने आ रहे है ये जबरदस्त Bikes, जल्द ही होंगे लॉन्च, जाने कोन कोन से बाइक होंगे लॉन्च

होंडा ने EICMA में CBR600RR और CB1000 हॉर्नेट के साथ 2024 650R रेंज का भी खुलासा किया। हालाँकि, CB1000 के भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है।

Upcoming Bikes: इस वर्ष EICMA 2023 दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक था, क्योंकि इसमें कई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को उनके उत्पादन या कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया था।

हालाँकि, इनमें से कुछ चुनिंदा मॉडल ही भारत आएंगे और आज हम आपको EICMA में शोकेस किए गए टॉप 5 ऐसे दोपहिया वाहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट
जब नई हिमालयन 452 ने विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल की, तो रॉयल एनफील्ड ने EICMA में ऑल-इलेक्ट्रिक हिमालयन कॉन्सेप्ट का भी प्रदर्शन किया। मोटरसाइकिल का अभी विकास और परीक्षण किया जा रहा है।

हालाँकि, रॉयल एनफील्ड ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ऑल-इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड जल्द ही बाजार में आने की संभावना है।

हीरो ज़ूम 160
हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA में कई आगामी उत्पादों का भी प्रदर्शन किया, जिसमें एडवेंचर गियर से लैस Zoom 160 भी शामिल है। कंपनी के पहले मैक्सी स्कूटर में 160cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 14bhp की पावर और 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह अगले साल किसी भी समय भारत में लॉन्च हो सकता है।

अल्ट्रावायलेट F99
UltraViolet F99 अपने डिजाइन के साथ-साथ परफॉर्मेंस से भी काफी चौंकाने वाला मॉडल है। EICMA में प्रदर्शित मोटरसाइकिल एक ट्रैक-ओनली मॉडल की तरह दिखती है, जो लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है।

बाइक 3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और 265 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। कंपनी का दावा है कि F99 को वैश्विक बाजार में 2025 में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि, इसके भारत लॉन्च पर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है।

कावासाकी निंजा Z500
EICMA में, कावासाकी ने निंजा 500 और Z500 पेश किए, जो कंपनी के नए 451cc पैरेलल ट्विन इंजन से लैस हैं। ये दोनों भारत में निंजा 400 की जगह लेंगी। इन्हें 400 और 650cc रेंज के बीच रखा जाएगा।

अधिक विवरण बाद में सामने आएंगे। कावासाकी भारत में अपनी पूरी रेंज बेचती है, निंजा 500 और Z500 को अगले साल की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

होंडा CB650R और CBR650R
होंडा ने EICMA में CBR600RR और CB1000 हॉर्नेट के साथ 2024 650R रेंज का भी खुलासा किया। हालाँकि, CB1000 के भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है।

CB650R और CBR650R को भारत में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि ये मोटरसाइकिलें भारत में पहले से ही बेची जा रही हैं और इनके अपडेटेड मॉडल भी यहां बेचे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button