Monsoon Update Haryana 18 September : हरियाणा में लंबे समय तक सक्रिय रहेगा मानसून, 29 सितंबर के बाद होगी मानसून की विदाई,
हरियाणा में मानसून की विदाई का समय अभी बाकी है । एक बार फिर मौसम ने करवट ली ।

Monsoon Update Haryana 18 September : हरियाणा में मानसून की विदाई का समय अभी बाकी है । एक बार फिर मौसम ने करवट ली । मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार हरियाणा में अगले चार दिनों तक झमाझम बारिश जारी रहेगी ।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम आमतौर परिवर्तनशील रहने का अनुमान है ।
Monsoon Update Haryana 18 September

इस अवधि के दौरान, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण आज और कल हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी ।Monsoon Update Haryana 18 September

इस अवधि के दौरान दिन के तापमान में भी थोड़ी गिरावट होने और वायुमंडलीय आर्द्रता के स्तर में वृद्धि होने का अनुमान है । हालाँकि, 30 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधि फिर से कम होने और तापमान में थोड़ी वृद्धि होने का अनुमान है ।

हरियाणा में मानसून की बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है । मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों इंद्री, रादौर, थानेसर, शाहबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, नारायणगढ़ और पंचकुला में तेज गरजना के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है ।




































