Weather

Aaj Ka Mausam 21 May 2024: अगले पांच दिनों तक हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए अगले पांच दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' घोषित किया है।

Aaj Ka Mausam 21 May 2024: हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।मौसम विभाग ने हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए अगले पांच दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया है।

हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।हरियाणा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।24 मई को हरियाणा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

बिहार में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।मौसम विभाग के अनुसार,मौसम मे यह बदलाव एक सप्ताह तक दिखाई दे सकता है। दक्षिण-पूर्वी बिहार मे आज बारिश होने की संभावना है।Aaj Ka Mausam 21 May 2024

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पिलानी में तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान औसत से 2-5 डिग्री ऊपर रहने की संभावना जताई है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है।Aaj Ka Mausam 21 May 2024

Related Articles

यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब मे अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।तेलंगाना,कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढे :Haryana Ka Mausam : हरियाणा मे अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा भीषण गर्मी का प्रकोप,मौसम विभाग ने हरियाणा मे लू चलने का जारी किया अलर्ट

सिक्किम, उत्तराखंड, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय,पश्चिम बंगाल,ओडिशा,छत्तीसगढ़ और दक्षिणी मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। हरियाणा,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।Aaj Ka Mausam 21 May 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button