Chankya Niti

Chanakya Niti: बुद्धिमान मनुष्य को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम,नहीं तो भविष्य में भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

चाणक्य के अनुसार बुद्धिमान मनुष्य को कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है।साथ ही उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है।

Chanakya Niti:चाणक्‍य को उनकी नीतियों के लिए याद किया जाता है।उनकी नीतियां कभी ग़लत साबित नहीं हुईं।इसीलिए मनुष्य को उनकी कही बातें आज भी याद हैं।ऐसा माना जाता है कि यदि कोई मनुष्य उनके द्वारा बताई गई बातों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर ले तो वह आने वाली परेशानियों से आसानी से बच सकता है।सफलता के लिए चाणक्य की नीतियां रामबाण की तरह हैं।

बुद्धिमान मनुष्य को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम,नहीं तो भविष्य में भुगतना पड़ेगा बुरा परिणाम

भूखा नहीं रहना चाहिए
चाणक्य के अनुसार बुद्धिमान मनुष्य को कभी भी भूखा नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे उसकी बुद्धि नष्ट हो जाती है।साथ ही उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी कम हो जाती है।इसलिए अगर आप अपनी भविष्य की समस्याओं को खत्म करना चाहते हैं या उनसे बचना चाहते हैं तो चाणक्य की नीतियों को अपनाना चाहिए।

ऐसे दोस्तों और दुश्मनों से दूरी बनाकर रखें
चाणक्य के अनुसार शक्तिशाली शत्रु और कमजोर फ्रेंड आपको परेशानी में डाल सकते हैं।ऐसे में इनसे दूर रहना चाहिए।

सफलता के मंत्र
चाणक्य नीति मनुष्य के सफल जीवन के लिए दो विशेष सूत्र बताती है। ऐसा माना जाता है कि जो मनुष्य चाणक्य के दो सफलता मंत्रों को अपने जीवन में प्रयोग करता है।उस मनुष्य का जीवन उन्नतिशील हो सकता है।चाणक्य कहते है कि कर्म और ज्ञान किसी भी मनुष्य को सफल बना सकता है।इसलिए मनुष्य को दो बातें हमेशा याद रखनी चाहिए।

सच्चाई के साथ
चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि जो मनुष्य अपने जीवन में सफल होना चाहता है उसे हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए।ऐसा माना जाता है कि जो मनुष्य सत्य का साथ देता है वह बिना किसी डर और झिझक के सच्चाई का साथ निभाने में सक्षम होता है।साथ ही वह मनुष्य चैन की नींद सोता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button