Chankya Niti

Chanakya Niti:अमीर बनने के लिए अपनाएं चाणक्‍य की ये नीति,कभी नहीं होगी धन की कमी

चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी स्वभाव से चंचल हैं। इसी कारण लक्ष्मी एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं टिकतीं। वे अपना स्थान बदलते रहती हैं। इसलिए धन के महत्व को समझना चाहिए।

Chanakya Niti:चाणक्‍य के अनुसार भौतिकवादी युग में हर कोई धनवान बनना चाहता है। अमीर बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।जो मनुष्य कड़ी मेहनत करते हैं उन्हें माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मनुष्य निरंतर प्रयास करता है।जोखिम लेकर पैसा कमाने को तैयार रहता है। लेकिन कभी-कभी मनुष्य को मां लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पाती है। जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और धन की कमी न रहे इसके लिए मनुष्य को चाणक्य की इन बातों को गंभीरता से जानना और मानना ​​चाहिए।

अमीर बनने के लिए अपनाएं चाणक्‍य की ये नीति,कभी नहीं होगी धन की कमी

पैसे बचाएं
चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी स्वभाव से चंचल हैं। इसी कारण लक्ष्मी एक स्थान पर अधिक समय तक नहीं टिकतीं। वे अपना स्थान बदलते रहती हैं। इसलिए धन के महत्व को समझना चाहिए। जो लोग जीवन में पैसे का महत्व नहीं समझते वे कष्ट भोगते हैं। पैसा बचाना सबसे अच्छी आदतों में से एक है। धन का संचय व्यक्ति को बड़ी-बड़ी परेशानियों से बचाता है।

ग़लत कमाई ना करे
मनुष्य को कभी भी धन के पीछे नहीं भागना चाहिए। धन के लिए अधर्म का रास्ता नहीं चुनना चाहिए।अनैतिक कार्यों से कमाया गया धन अधिक समय तक नहीं टिकता है।

परिश्रम और अनुशासन
चाणक्य के अनुसार धन पाने के लिए कभी भी मेहनत करने से नहीं हिचकिचाना चाहिए।जो लोग मेहनत से बचते हैं उनके जीवन में हमेशा धन की कमी रहती है।जबकि अनुशासन का पालन करना चाहिए।नियम और अनुशासन व्यक्ति को जागरूक और बुद्धिमान बनाते हैं।

दान-पुण्य
चाणक्य के अनुसार धन मनुष्य को सम्मान दिलाता है इसलिए अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान में जरूर खर्च करें इससे जरूरतमंदों की मदद होती है और मनुष्य को सम्मान मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button