Chankya Niti

Chanakya Niti:भाग्यशाली होते हैं वे माता-पिता जिनके होती है ऐसी संतान,परिवार में हमेशा बनी रहती है सुख समृद्धि

चाणक्य के अनुसार, एक अच्छा और आज्ञाकारी संतान न केवल अपने माता-पिता के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए भाग्यशाली होता है।

Chanakya Niti:चाणक्य ने अपनी नीतियों में मानव जीवन को सफल बनाने के लिए कई जरूरी बातें बताई हैं।ऐसा कहा जाता है कि जो भी मनुष्य चाणक्य की नीतियों को अपने जीवन में अपना लेता है वह अपनी कई परेशानियों का हल खुद ही ढूंढ लेता है।चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में बच्चों और माता-पिता से जुड़ी नीतियों का भी जिक्र किया है।

भाग्यशाली होते हैं वे माता-पिता जिनके होती है ऐसी संतान,परिवार में हमेशा बनी रहती है सुख समृद्धि

समझदार संतान
चाणक्य के अनुसार ज्ञान मनुष्य में सही और गलत की समझ लाता है।जिन संतान में ज्ञान प्राप्त करने की चाहत होती है वे जीवन में कुछ बड़ा कर सकते हैं।साथ ही परिवार का नाम भी रोशन करें।ज्ञान मनुष्य को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।

आज्ञाकारी संतान
चाणक्य के अनुसार, एक अच्छा और आज्ञाकारी संतान न केवल अपने माता-पिता के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए भाग्यशाली होता है।ऐसे संतान पूरे कुल का नाम रोशन करते हैं।चाणक्य कहते हैं कि जिनकी संतान अनुशासित और आज्ञाकारी होती है उनके लिए धरती स्वर्ग बन जाती है।

जो संतान शिक्षा का महत्व समझते हैं
जो संतान शिक्षा के महत्व को समझते हैं वे अपने जीवन में नाम रोशन करते हैं।उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।ऐसे संतान को पाकर उनके माता-पिता खुद को सबसे भाग्यशाली महसूस करते हैं।आज करियर में सफल होने के लिए अच्छी शिक्षा का होना बेहद जरूरी है।

संस्कारी संतान
एक संतान जो अपने माता-पिता,शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करता है।जो संतान अच्छे और बुरे कर्मों की गहरी समझ रखता है वह न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे कुल का नाम रोशन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button