Chankya Niti

Chanakya Niti:भाग्यशाली होते हैं वे मनुष्य जिनके पास होती हैं ये चार चीजें

जीवन में एक बुद्धिमान और गुणी जीवनसाथी का परम सुख हर किसी को नहीं मिलता। यह सुख मनुष्य को पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के आधार पर ही प्राप्त होता है।

Chanakya Niti:कर्म ही पूजा है, यह सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि सच है। मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है, अपनी जाति से नहीं। मनुष्य के कर्म ही उसकी दशा और दिशा निर्धारित करते हैं। अच्छे और बुरे कर्मों का फल केवल वर्तमान में ही नहीं बल्कि अगले जन्म में भी मिलता है।

चाणक्य ने ऐसी बातें बताई हैं जो सामान्य तपस्या से कभी प्राप्त नहीं हो सकतीं। इन्हें प्राप्त करने वाले मनुष्य को कठोर तपस्या से गुजरना पड़ता है। चाणक्य ने कहा है कि जिनके पास ये 4 चीजें होती हैं वे भाग्यशाली कहलाते हैं।

भाग्यशाली होते हैं वे मनुष्य जिनके पास होती हैं ये चार चीजें

एक गुणी जीवनसाथी
जीवन में एक बुद्धिमान और गुणी जीवनसाथी का परम सुख हर किसी को नहीं मिलता। यह सुख मनुष्य को पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के आधार पर ही प्राप्त होता है। जिन मनुष्य का जीवनसाथी गुणी होता है वे भाग्यशाली कहलाते हैं।चाणक्य बताते हैं कि जो मनुष्य महिलाओं का सम्मान करते हैं, उनके सुख-दुख को बांटते हैं, उन्हें हर जन्म में पुण्य फल मिलता है।

धन का उचित उपयोग
पैसे के बिना जीवन कठिन है इसलिए हर किसी के पास पैसा होना चाहिए। किसी के पास कम तो किसी के पास ज्यादा लेकिन पैसे का सही इस्तेमाल करने की कला हर किसी के पास नहीं होती। धन का सदुपयोग करने का गुण केवल उन्हीं को मिलता है जो इसकी कद्र करते हैं, जिन्होंने कभी लक्ष्मी का अनादर नहीं किया। यदि आप धन का प्रबंधन ठीक से करना नहीं जानते तो आपको जीवनभर लक्ष्मी प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

पचाने की क्षमता
चाणक्य कहते हैं कि जिनके अंदर अच्छे भोजन को पचाने की शक्ति होती है, वे बहुत भाग्यशाली कहलाते हैं। आप कितना भी अच्छा खाना खा लें, अगर उसे पचा नहीं पाएंगे तो शरीर बर्बाद होने लगेगा, बीमारियां आपको घेर लेंगी।

दान देने की भावना
सच्चे मन से किया गया दान गरीब को अमीर बना देता है।चाणक्य ने कहा है कि जो मनुष्य जीवन में हमेशा देने की भावना रखते हैं उनकी उन्नति होती है। इन्हें हर कदम पर सौभाग्य प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button