Chankya Niti

Chanakya Niti:ऐसे लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ती मां लक्ष्मी,घर में बनी रहती है सुख समृद्धि

चाणक्य नीति के अनुसार, मेहनती लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बनाए रखती हैं।जो लोग पूरे मन से मेहनत करते हैं उन्हें देर से ही सही लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य मिलती है।

Chanakya Niti:चाणक्‍य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ, महान अर्थशास्त्री के रूप में विश्व प्रसिद्ध हुए। चाणक्‍य के सिद्धांत और नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं।

चाणक्‍य ने चाणक्‍य नीति के जरिए जीवन की कुछ समस्‍याओं के समाधान पर भी जोर दिया है। चाणक्य नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई गई हैं। चाणक्य नीति कहती है कि अगर हमें किसी से कुछ पाना है तो उसे प्रसन्न करने वाले शब्द बोलने चाहिए।

ऐसे लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ती मां लक्ष्मी,घर में बनी रहती है सुख समृद्धि

कड़ी मेहनत करने वालों पर
चाणक्य नीति के अनुसार, मेहनती लोगों पर मां लक्ष्मी हमेशा कृपा बनाए रखती हैं।जो लोग पूरे मन से मेहनत करते हैं उन्हें देर से ही सही लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा अवश्य मिलती है।

सत्य के मार्ग पर चलने वालों पर
चाणक्य नीति के अनुसार सत्य के मार्ग पर चलने वालों पर मां लक्ष्मी सदैव कृपा करती हैं। जो लोग इंसानियत का फर्ज निभाते हैं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे लोगों के जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे लोगों का जीवन सुख, सुविधा और धन से भरा होता है।

ईमानदार लोगों पर
चाणक्य नीति के अनुसार, ईमानदार लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।जो लोग बिना किसी मेहनत के किसी को धोखा देकर धन प्राप्त करना चाहते हैं मां लक्ष्मी उनका कभी साथ नहीं देती हैं। ऐसे लोगों को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button