Chankya Niti

Chanakya Niti:जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ऐसे लोग,जीवनभर रहते हैं दुखी,

चाणक्य के अनुसार हमें ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो हमेशा नकारात्मक मानसिकता रखते हों।जब भी आप उनसे बात करेंगे तो वे परेशानियाँ गिनाते रहेंगे।इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहने में ही समझदारी है।

Chanakya Niti:चाणक्‍य ने ज्ञान के आधार पर मानव जीवन से जुड़ी व्‍यावहारिक बातें सिखाईं।चाणक्य नीति में चाणक्य ने बताया है कि जो इंसान इन 6 तरह के लोगों का साथ देगा वह हमेशा मुसीबतों और परेशानियों से घिरा रहता है।

जीवन में कभी खुश नहीं रह पाते ऐसे लोग,जीवनभर रहते हैं दुखी,

मूर्ख लोगों को ज्ञान मत दो
चाणक्य के अनुसार मूर्ख शिष्य को उपदेश देने से कोई लाभ नहीं होता है।वह वही करता है जो वह चाहता है।ऐसे लोग अपने सामने किसी की नहीं सुनते और जो लोग किसी की नहीं सुनते उन्हें किसी भी प्रकार का ज्ञान देना उनका समय बर्बाद करने के समान है।ऐसे लोग हमेशा परेशानियों से घिरे रहते हैं।

असभ्य माँ
चाणक्य कहते हैं कि बुरा आचरण करने वाली मां भी अपने पुत्र की शत्रु होती है।उसके विचार और व्यवहार का परिवार के मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।कई मौकों पर पिता-पुत्र को कलंकित भी किया जाता है।ऐसे लोग भी जीवनभर दुखी रहते हैं।

ऐसे लोगों से दूर रहें जो हमेशा दुखी रहते हैं
चाणक्य के अनुसार हमें ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो हमेशा नकारात्मक मानसिकता रखते हों।जब भी आप उनसे बात करेंगे तो वे परेशानियाँ गिनाते रहेंगे।इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहने में ही समझदारी है।

अयोग्य पुत्र
चाणक्य के अनुसार अयोग्य पुत्र अपने माता-पिता का शत्रु होता है।वह खुद अपनी हरकतों से परेशान हैं।उसका व्यवहार उसके माता-पिता को भी जीवन भर दुखी रखता है।ऐसे लोग जीवन में कभी भी प्रगति नहीं कर पाते हैं।

ऐसे लोगों से दूर रहें
जो लोग सिर्फ और सिर्फ पैसे के बारे में सोचते हैं या जिनको पैसे खोने का खतरा रहता है ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।ऐसे लोग जरूरी चीजों पर भी खर्च करने से बचते हैं और अपने धन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

ऐसी महिलाओं से दूर रहें
चाणक्‍य के अनुसार जो महिलाएं अपने परिवार को साथ लेकर नहीं चलती हैं।साथ ही वह अपने पति, बच्चों और माता-पिता के बारे में जरा भी नहीं सोचती।ऐसी महिलाओं का समर्थन करने से खुद को भी नुकसान होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button