Chankya Niti

Chanakya Niti:ये 5 मनुष्य जीवन में कभी नहीं बन पाते करोड़पति,जीवन भर रहते हैं गरीब

चाणक्य कहते हैं कि जिस मनुष्य के अंदर आलस्य होता है।वह मनुष्य जीवन में कभी सफल नहीं होता और न ही आगे बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि जिनके अंदर आलस्य होता है उनके पास मां लक्ष्मी आना नहीं चाहती है।

Chanakya Niti:चाणक्‍य कहते हैं कि अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपकों चाणक्‍य की नीतिया का पालन करना चाहिए।

ये 5 मनुष्य जीवन में कभी नहीं बन पाते करोड़पति,जीवन भर रहते हैं गरीब

आलस्य करने वाला मनुष्य
चाणक्य कहते हैं कि जिस मनुष्य के अंदर आलस्य होता है।वह मनुष्य जीवन में कभी सफल नहीं होता और न ही आगे बढ़ता है। ऐसा कहा जाता है कि जिनके अंदर आलस्य होता है उनके पास मां लक्ष्मी आना नहीं चाहती है।जिससे घर में दरिद्रता आती है।चाणक्य के अनुसार अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको अपने जीवन से आलस्य का त्याग कर देना चाहिए।तभी आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कंजूस मनुष्य
चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य किसी की मदद नहीं करता और दान करने में कंजूस होता है।ऐसे मनुष्य को जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।साथ ही ऐसे मनुष्य को हमेशा धन की कमी रहती है।चाणक्य कहते हैं कि यदि मनुष्य दान-पुण्य करता है तो उसे धन की प्राप्ति होती है।साथ ही भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

साफ़-सुथरा ना रहने वाला मनुष्य
चाणक्य के अनुसार शरीर को साफ रखने के साथ-साथ दांतों और कपड़ों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है।जो मनुष्य नियमित रूप से स्नान नहीं करते और गंदे कपड़े पहनते हैं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। ऐसे मनुष्य जीवन भर बीमारियों को आकर्षित करते हैं और इसी पर वे अपना सारा पैसा खर्च करते हैं।

हर समय पैसा बर्बाद करने वाला मनुष्य
चाणक्य नीति के अनुसार जो मनुष्य हर समय व्यर्थ खर्च करता है।ऐसे में मनुष्य का जीवन कठिन हो जाता है।साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है।चाणक्य कहते हैं कि ऐसे मनुष्य को धन की कद्र करनी चाहिए।साथ ही,आपको बुरे दिनों के लिए पैसे भी बचाना चाहिए।फिजूलखर्ची न करें।

कड़वा बोलने वाला मनुष्य
चाणक्य कहते हैं कि जिन मनुष्य को कड़वा बोलने की आदत होती है।वे हमेशा नकारात्मकता फैलाते हैं।उनके साथ कोई नहीं रहता।इस कारण उनके लिए सफलता के सारे दरवाजे बंद हो जाते हैं और वे गरीबी में जीवन जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button