Chanakya Niti:करोड़पति से रोड़पति बना देगी यें बुरी आदतें,छोड़ देंगे तो पूरी दुनिया पर कर सकते है राज
चाणक्य बताते हैं कि मनुष्य पास की चीजों को नजरअंदाज कर मीलों दूर की चीजों के पीछे भागता है। जिसके कारण उसे दोनों चीजों से हाथ धोना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसा तब होता है जब मनुष्य बिना योजना के कार्य करता है
Chanakya Niti:चाणक्य की नीतियां व्यक्ति को इस स्वार्थी दुनिया का सच बताती हैं।बस आपको इन पूरे तरीकों को फॉलो करना है।चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य अपनी गलतियों से सफलता को असफलता में बदल देता है।
लालच वह बुरी बला है जो मरते दम तक इंसान का पीछा नहीं छोड़ती। इस पर काबू पाना बहुत जरूरी है।चाणक्य के अनुसार मनुष्य की गलतियां उसकी हासिल की हुई सफलता को छीन लेती हैं।
चाणक्य बताते हैं कि मनुष्य पास की चीजों को नजरअंदाज कर मीलों दूर की चीजों के पीछे भागता है।जिसके कारण उसे दोनों चीजों से हाथ धोना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसा तब होता है जब मनुष्य बिना योजना के कार्य करता है।
जो मनुष्य निश्चित की जगह अनिश्चित का सहारा लेता है, उसकी निश्चितता भी नष्ट हो जाती है। अनिश्चित आत्म-विनाशकारी है।कहते का अर्थ यह है जो मनुष्य जीवन में सही की जगह गलत का सहारा लेता है वह अपना अधिकार खो देता है।
सफलता तब मिलती है जब रणनीति मजबूत हो।चाणक्य कहते हैं कि जो मनुष्य वास्तव में सही और गलत का निर्णय करना जानते हैं वे ही दुनिया पर राज करते हैं।
जिस काम को आप सोच रहे हैं उसे पहले पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि परिणाम काफी हद तक आपके पक्ष में हो सकता है।जो मनुष्य लालच का त्याग करते हैं वे हर चीज में सफल होते हैं।बुद्धिमानी इसी में है कि हमारे पास जो कुछ है उसी में संतुष्ट रहें।