Chankya Niti

Chanakya Niti: महिलाओं के ये गुण बनाते हैं उन्हें बेहतर पत्नी, शादीशुदा जिंदगी में नहीं आती मुश्किलें

चाणक्य नीति के अनुसार शांत स्वभाव स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना जाता है

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधागा का सम्राट बना दिया था। अपने नीतिशास्त्र में उन्होंने जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे निजी जीवन, नौकरी, व्यवसाय, रिश्ते, दोस्ती, दुश्मन आदि पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य नीति कहती है कि मानव जीवन अनमोल है।

शांत स्वभाव
चाणक्य नीति के अनुसार शांत स्वभाव स्त्री को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे में अगर पुरुष के जीवन में एक शांतिपूर्ण महिला पत्नी के रूप में आती है, तो वह न केवल घर को सुंदर बनाती है, बल्कि परिवार में एकता और खुशहाली भी बनाए रखती है।

धर्म का पालन
आचार्य कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का पालन करती है, वह कभी भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं होती। जो महिलाएं अध्यात्म में विश्वास रखती हैं उनके घर में शांति रहती है।

मीठी बातें
आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसी मृदुभाषी स्त्री से विवाह करने वाला पुरुष हमेशा सुखी जीवन व्यतीत करता है। ऐसी महिलाएं स्वयं समाज में सम्मानित होती हैं। इससे घर और ससुराल का मान-सम्मान भी बढ़ता है।

संतुष्ट
अपनी इच्छाओं को मारना अच्छी बात नहीं है, लेकिन जो महिला शादी के बाद अपने परिवार की आर्थिक और पारिवारिक स्थिति में संतुलन बनाकर अपनी इच्छाओं को पूरा करती है, वह स्त्री अपने पति और ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली मानी जाती है।

पढ़ी-लिखी और सुशिक्षित स्त्री
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर एक शिक्षित, गुणी और संस्कारी स्त्री किसी के जीवन में पत्नी बनकर आती है तो वह हर परिस्थिति में परिवार की मददगार बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button