Haryana

Bhupendra Singh Hudda : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा ऐलान,कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद का होगा सर्वांगीण विकास

भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि अगर फरीदाबाद को उसका पुराना स्वरूप लौटाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही फरीदाबाद का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Bhupendra Singh Hudda : हरियाणा के पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज फरीदाबाद सीट से हरियाणा में बदलाव की हुंकार भरी।भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शहरी क्षेत्र फरीदाबाद में लोगों के जनाक्रोश से पता चलता है कि हरियाणा से भाजपा सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है।

जनता समझ चुकी है कि अब इस सरकार से वोट से छुटकारा पाने का समय आ गया है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का अभियान चलाने का आह्वान किया।Bhupendra Singh Hudda

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित मैदान में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंगला द्वारा आयोजित ‘जन-आक्रोश रैली’ को संबोधित कर रहे थे।

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लखन कुमार सिंगला व मौजिज सरदारी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, आफताब अहमद समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों का फूलमालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह हुडडा और सांसद दीपेन्द्र हुडडा ने मंच से रैली आयोजक लाखन सिंगला की तारीफ की और उन्हें जमीनी नेता बताया।भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने फरीदाबाद की खराब हालत पर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जिस फरीदाबाद की वैश्विक पहचान थी, अब भाजपा सरकार में उसे फकीराबाद कहा जाने लगा है।

विकास के नाम पर कोई सौगात नहीं है।भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा कि अगर फरीदाबाद को उसका पुराना स्वरूप लौटाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही फरीदाबाद का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।Bhupendra Singh Hudda

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने भाजपा सरकार की झूठी गारंटी और बयानबाजी पर खुलकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज तक जितनी भी गारंटी दी, वह जनता के बीच उपहास का विषय बन कर रह गयी है।Bhupendra Singh Hudda

यह जनसैलाब इस सरकार के खिलाफ बढ़ते जनाक्रोश का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं पर सवाल उठाया और पूछा कि प्रधानमंत्री द्वारा घोषित फरीदाबाद-गुड़गांव मेट्रो का क्या हुआ। देश और प्रदेश में ऐसी झूठी घोषणाएं करने वाले लोगों को एकजुट होकर सरकार से छुटकारा पाना होगा।Bhupendra Singh Hudda

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button