Weather

Weather Update Today: अगले 24 घंटों में दिल्ली में बारिश की संभावना, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, जाने मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Update: आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा.

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने ये कहा कि ठंड और ज्यादा कोहरे से कोई खास राहत नहीं मिलेगी. IMD के अनुसार, सोमवार (8 जनवरी) को यूपी, बिहार और राजस्थान में भारी से बहुत भारी कोहरा छाने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में बारिश होगी। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में बारिश की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने कई उत्तरी राज्यों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है. आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

रविवार (7 जनवरी) सुबह 8.30 बजे तक घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में दृश्यता का स्तर 25 से 50 मीटर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत घना कोहरा और ठंडे दिन की स्थिति होने की संभावना है। इसके बाद 10 जनवरी से घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button