Kurukshetra University A++ Grade :हरियाणा के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड मिलने से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 13 से 15 सितंबर को किए गए निरीक्षण के आधार पर कुवि को 3.56 स्कोर के साथ ए प्लस प्लस ग्रेड से सम्मानित किया गया है।
![Kurukshetra University A++ Grade](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/02/Kurukshetra-University-A-Grade.jpg)
Kurukshetra University A++ Grade :कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र को ए प्लस प्लस ग्रेड से सम्मानित किया गया है जिससे विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है और सुबह से ही बधाइया आने लगी है।
यह भी पढे :IND vs ENG: लाइव मैच के दौरान गावस्कर ने अचानक छोड़ी कमेंट्री, सामने आई बेहद दुखद वजह
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा 13 से 15 सितंबर को किए गए निरीक्षण के आधार पर कुवि को 3.56 स्कोर के साथ ए प्लस प्लस ग्रेड से सम्मानित किया गया है।
यह ग्रेड विश्वविद्यालय द्वारा किये गये कार्यों के सम्मान में दिया जाता है।तीन दिनों के निरीक्षण के बाद एनईके टीम का परिणाम तीन से चार महीने बाद जारी किया गया है, जो 30 प्रतिशत निरीक्षण पर और 70 प्रतिशत विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों पर निर्भर है।
इससे पहले विश्वविद्यालय को वर्ष 2017 से ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ था।अब ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रेस वार्ता कर शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी है,तभी यह संभव हो सका है।