Weather

Up Weather : उत्तर प्रदेश मे रिकार्ड तोड़ गर्मी का कहर जारी,उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पहुंचा पार

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था

Up Weather : पिछले कुछ दिनो से उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था,लेकिन अब लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

ठंडी हवाएं चल रही हैं और पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश मे साफ नजर आ रहा है।उत्तर प्रदेश मे धूल भरी हवाएं चल रही हैं।तूफान के साथ हल्की बारिश भी हो रही है,जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से राहत मिली है।

लखनऊ मौसम केंद्र ने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश का मौसम ऐसा ही अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा। लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।उत्तर प्रदेश में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर सिर्फ ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

लखनऊ मौसम विभाग ने कहा कि लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लखीमपुर खीरी,बाराबंकी, कानपुर शहर, कानपुर देहात,गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क,हरदोई, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है।Up Weather

यह भी पढे :Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान वासियों को मिलने वाला है भीषण गर्मी से छुटकारा,25 जून से 6 जुलाई के बीच राजस्थान में दस्तक देने वाली है मॉनसून

बरेली, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ,शाहजहांपुर,आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा ।

यह भी पढे :Monsoon Update Today : मॉनसून तेजी से अंडमान निकोबार द्वीप समूह से उत्तर भारत की तरफ बढ़ी,जानिए पूरे भारत मे कब तक होगी मॉनसून से बारिश

नोएडा,आजमगढ़,गाजियाबाद,सहारनपुर,बाराबंकी,हापुड़,कन्नौज और हरदोई में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।Up Weather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button