Haryana Punjab Ka Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा और पंजाब में आज रात को बदलने वाला है मौसम,आज रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार,आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी की आशंका है।

Haryana Punjab Ka Aaj Raat Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार,आज पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बर्फबारी की आशंका है।
अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।
उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में आज आंधी,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।आज से 24 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आज उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र,मराठवाड़ा,कोंकण,गोवा सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में रिमझिम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा और पंजाब में आज रात मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा और पंजाब में आज रात को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।