Weather

Haryana Ka Mausam : हरियाणा मे अगले 2 दिनों तक जारी रहेगी हल्की बारिश ,जानिए ताजा मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 और 3 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होंने की संभावना है

Haryana Ka Mausam : नौतपा के आठवें दिन हरियाणा में मौसम का मिजाज कुछ नरम रहा। आज हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। गुरुग्राम, सोनीपत और रोहतक में भारी बारिश हुई। सिरसा,फतेहाबाद, हिसार मे हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

गर्मी कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली। हरियाणा में पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। लेकिन आज जैसे ही बारिश शुरू हुई तो गर्मी से छुटकारा मिल गया ।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 और 3 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होंने की संभावना है पंचकुला,अंबाला,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और पानीपत में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे :Haryana Ka Mausam : हरियाणा में तेज तूफान के साथ बारिश शुरू,तेज तूफान के कारण पेड़ पोधों को भारी नुकसान

हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को आज अलग-अलग समय पर धूल भरी आंधी का सामना करना पड़ा। आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा 2 और 3 जून तक जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी।

यह भी पढे :Haryana Ka Mausam : हरियाणा मे बारिश के बाद खिली धूप,गर्मी से मिला छुटकारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा से टकराया। इसके कारण तेज आंधी और हल्की बारिश हुई। कल उत्तरी हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button