Weather

Dense Fog Alert:उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी,जानिए बारिश कब होगी

अगले दो दिनों तक हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,बिहार,उत्तर प्रदेश,और उत्तराखंड जैसे राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है।घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

Dense Fog Alert :देश के अलग-अलग राज्यों में ठंड अपना भीषण रूप दिखा रही है।कई जगहों पर लोगों को घने कोहरे और ठंड दोनों से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढे :Direct Roadways Bus Dabwali To Sonipat:डबवाली से सोनीपत के बीच चलेगी सीधी रोडवेज बस,जानिए बस का टाइम टेबल

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में घने कोहरे और कंपकंपा देने वाली सर्दी का अलर्ट जारी किया है।अगले चार दिनों तक ठंडे दिन रहने की उम्मीद है।

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चलने की उम्मीद है।उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है।राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह बहुत कोहरा छाया रहा।

अगले दो दिनों तक हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,बिहार,उत्तर प्रदेश,और उत्तराखंड जैसे राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अनुमान है।घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

हरियाणा और चंडीगढ़ में पूरे जनवरी में कोहरा छाए रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने कहा कि घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रहने की उम्मीद है।दोनों जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी है।

पश्चिम बंगाल,उत्तरी ओडिशा,झारखंड,सिक्किम,असम,अरुणाचल प्रदेश,दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार में हल्की बारिश की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button