Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने फिर ली करवट, तापमान मे हुई भारी गिरावट, आज बारिश होने की भी संभावना
Haryana Weather Forecast: हरियाणा में तापमान गिरने से हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में बादल छाये रहने की संभावना है.
Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाये हुए हैं. कई जगहों पर कोहरे की स्थिति बनी हुई है.
Haryana Weather News
दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम अभी और खराब रहेगा।
तापमान में लगातार गिरावट
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महेंद्रगढ़ में पिछले 24 घंटों में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा अगर उच्चतम तापमान की बात करें तो रविवार दोपहर को सिरसा में तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बारिश होने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आज और कल राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की संभावना है. अंबाला, पंचकुला और चंडीगढ़ में भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। अक्टूबर के बाद से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
हालांकि, राज्य में मानसून का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। अब तक 424.6 मिमी के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4 फीसदी कम है. राज्य के दस जिलों में 10 से 38 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71 फीसदी ज्यादा बारिश हुई.