Weather

Haryana Weather Tomorrow:हरियाणा में शीतलहर का कहर,जानिए कल हरियाणा मे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

Haryana Weather Tomorrow:उत्तरी मैदानी इलाकों में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130 से 140 किमी की जेट स्ट्रीम हवाएँ चल रही हैं।उत्तरी कोंकण और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है।एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है।

यह भी पढे :HSSC CET Group C:28 जनवरी को होगा ग्रुप C का इग्ज़ैम,हरियाणा रोडवेस बस मे फ्री यात्रा कर सकेगे अभ्यार्थी

हरियाणा में ठिठुरन भरी ठंड जारी है।भारतीय मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।हरियाणा के 11 जिलों में अम्बाला,कुरूक्षेत्र,कैथल,महेंद्रगढ़,रेवाडी,झज्जर,गुरूग्राम,मेवात,पलवल और फरीदाबाद मे रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणामें कड़ाके की ठंड का मैन कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं शीतलहर का कारण बन रही हैं।हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।उत्तराखंड,जम्मू,हिमाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल,ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button