Weather

Haryana Weather Update: हरियाणा को धूप से ठंड के कहर से मिली राहत या बारिश बिगाड़ेगी मौसम, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Weather Update: तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच, आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा, दिल्ली में बारिश की संभावना है।

Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड से अब राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार के बाद शनिवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल जनवरी में सबसे अधिक है.

हालांकि, आने वाले दिनों में सुबह की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. फरवरी की शुरुआत में दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।

जनवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. दिन में तेज धूप रहेगी। आने वाले दिनों में दिन गर्म और रातें ठंडी होंगी। आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है.

बारिश की संभावना
पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा को भी ठंड के कहर से राहत मिली
हरियाणा में भी मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री बढ़ गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी तक हरियाणा में मौसम यथावत रहेगा 30 और 31 जनवरी को बादल छाए रहने और एक फरवरी को कई जिलों में बारिश की संभावना है

कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा में मौसम साफ रहने के बाद भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, भिवानी और रोहतक समेत हरियाणा के कई जिलों में सुबह और शाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button