Weather

Haryana Weather Update:हरियाणा मे इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,

Haryana Weather Today:हरियाणा में आज भारी बारिश को लेकर 16 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है

Haryana Weather Update:हरियाणा में आज भारी बारिश को लेकर 16 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. 16 जिलों में पंचकुला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की बारिश होने संभावना जताई है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भी हरियाणा मे बारिश की संभावना जताई है कि दो दिनों में बारिश के साथ साथ हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है ।

16 से 20 अगस्त तक हरियाणा में मानसून कमजोर रहेगा इस अवधि में वर्षा की संभावना नहीं है। वैसे भी इस बार अगस्त में मानसून काफी कमजोर रहेगा । हरियाणा मे 20 जिले ऐसे है जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button