Weather

Haryana Weather Update : हरियाणा मे आज खिलेगी धूप,जानिए मौसम का हाल

कल हरियाणा में मौसम साफ रहा।धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ गया है।आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

Haryana Weather Update : कल हरियाणा में मौसम साफ रहा।धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ गया है।आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

फलों और सब्जियों के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 9 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है मौसम लगातार बदल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार तक बारिश की संभावना जताई थी।दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है।हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 फरवरी की दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू होगा।

मौसम शुष्क रहेगा और यही स्थिति 9 फरवरी तक रहेगी इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।मौसम साफ रहने से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है और सुबह कोहरा छा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button