Heat Effect On Crops : भीषण गर्मी से कपास और नरमे की फसलों को हुआ भारी नुकसान,किसानों के चेहरे मुरझाए
कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि तापमान सामान्य से ऊपर है और गर्म हवाएं भी चल रही हैं जिस कारण कपास और नरमा की फसल को नुकसान हो रहा है।

Heat Effect On Crops : गर्मियों में खरीफ की फसल में कपास और नरमा की बुआई हो चुकी है।कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि तापमान सामान्य से ऊपर है और गर्म हवाएं भी चल रही हैं जिस कारण कपास और नरमा की फसल को नुकसान हो रहा है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है सामान्य तापमान में कपास और नरमा बेहतर ग्रोथ करता है,लेकिन तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण कपास और नरमे की ग्रोथ रुक गई है जिससे किसान चिंतित है।
कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि फिलहाल तापमान सामान्य से ऊपर है और गर्म हवाएं भी चल रही हैं।जिससे कपास और नरमे के पौधों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इस बार गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।अब इसका सबसे ज्यादा असर किसानों के ऊपर होना शुरू हो गया है। दरअसल,बढ़ते तापमान के कारण कपास और नरमे की फसलें खराब हो रही हैं। अब किसानों को भीषण गर्मी से कपास और नरमे की फसल खराब होने का डर सता रहा है।Heat Effect On Crops
यह भी पढे :Loo Ka Alert Jari : पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ समेत ज्यादातर राज्यों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी
किसानों पर इस बार मौसम की दोहरी मार पड़ रही है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से कपास और नरमे की फसल को भारी नुकसान हुआ है। अब भीषण गर्मी ने किसानों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।Heat Effect On Crops