Loo Ka Alert Jari : पंजाब,हरियाणा और चंडीगढ़ समेत ज्यादातर राज्यों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी
हरियाणा और पंजाब के 14 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है।

Loo Ka Alert Jari : पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत ज्यादातर राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। हरियाणा और पंजाब के 14 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है।
हरियाणा के सिरसा जिले में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई तक इसी तरह की गर्मी पड़ने का अनुमान है। अनुमान है कि तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।
हरियाणा में रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है । मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और फरीदाबाद समेत 14 जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है । इसके अलावा 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है ।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले ढाई महीने में 31 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।जींद,कैथल,करनाल,कुरुक्षेत्र में सामान्य से अधिक और अंबाला में सामान्य बारिश दर्ज की गई। हरियाणा में 17 जिले ऐसे हैं जहां बारिश सामान्य से कम है । मई में सामान्य 11.3 मिमी की तुलना में केवल 4.2 मिमी बारिश हुई।