Weather

Severe Heat wave Rajasthan : अगले दो दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का अनुमान,मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार,अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।अगले दो दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का अनुमान है।

Severe Heat wave Rajasthan : राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने टोंक,चूरू,सीकर,बूंदी,बारां और कोटा में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

राजस्थानवासियों को पिछले 4-5 दिनों से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर,बीकानेर,जयपुर,भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था।

अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कल से 25 मई के बीच कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

यह भी पढे :Aaj Ka Mausam 21 May 2024: अगले पांच दिनों तक हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट घोषित

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान पिलानी में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Severe Heat wave Rajasthan

यह भी पढे :Heat Wave Alert : अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हरियाणा और पंजाब मे अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार,अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।अगले दो दिनों तक राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का अनुमान है।Severe Heat wave Rajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button