Weather

Mausam Ki Jankari : आज शाम को अचानक बदलने वाला है मौसम,भयंकर तूफान आने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, दक्षिण मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Mausam Ki Jankari : चिलचिलाती गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, दक्षिण मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का तूफान आने की संभावना है, जिसके कारण आज शाम को चक्रवात बंगाल की खाड़ी से टकरा सकता है।

जिस कारण कल 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। लोगों को 27 मई तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी और मई तक दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से मछुआरों और अन्य सभी निवासियों से समुद्र तट से दूर रहने की अपील की है।मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल जून से सितंबर के बीच भारत में मानसून आने की उम्मीद है।

यह भी पढे :Hurricane Alert : बंगाल की खाड़ी में आज शाम तक चक्रवात आने की संभावना,मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 15 जून तक बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश,हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड,लद्दाख, गुजरात और मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढे :Cyclone Remel : बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान आज आधी रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच टकराएगा

1 जून तक मानसून पुडुचेरी, केरल, तमिलनाडु में और 5 जून तक मानसून गोवा, कर्नाटक,असम,त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में और 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र, सिक्किम, तेलंगाना मे दस्तक देगी। 25 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शेष हिस्सों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button